फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: पूर्व प्रधानाचार्य के पौत्र ने खुद को मारी गोली, आज ही था जन्मदिन; मचा हड़कंप

Tue, 12 Dec 2023 02:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

सदर कोतवाली के सिपाह पुलिस चौकी के बलुआ घाट रासमंडल निवासी जयनाथ  यादव के पुत्र सत्येंद्र का इकलौता पुत्र शिवांश नीट की तैयारी करता था। घर पर रहकर लैपटॉप से ऑनलाइन ही तैयार करता था।
विज्ञापन
Jaunpur - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जयनाथ यादव के पौत्र शिवांश यादव(19) पुत्र सत्येंद्र यादव ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर में ही खुद को गोली मार ली। गोली उसके धर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से चली। अपने जन्मदिन के दिन ही उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी बात की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन

सदर कोतवाली के सिपाह पुलिस चौकी के बलुआ घाट रासमंडल निवासी जयनाथ  यादव के पुत्र सत्येंद्र का इकलौता पुत्र शिवांश नीट की तैयारी करता था। घर पर रहकर लैपटॉप से ऑनलाइन ही तैयार करता था। मंगलवार को उसका जन्मदिन था। सुबह करीब 11 बजे घर की महिलाएं खाना बना रहीं थी। इसी दौरान शिवांश के कमरे में गोली चलने की आवाज आई तो लोग दौड़े। वहां गए तो शिवांश गिरा था। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी स्नेहा राय ने बताया कि फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है। शिवांश के पास मोबाइल भी नहीं था। लैपटॉप से ही तैयारी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें