फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर पहुंची कांग्रेस जन संदेश यात्रा 

Sun, 10 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में शनिवार को पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
कांग्रेस जन संदेश यात्रा के  पूर्वांचल प्रभारी श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस एक ताकत है। भाजपा देश को विभाजन की ओर ले जा रही है। सम्प्रदायिक कार्ड खेला जा रहा है। जनता इसका मुहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन


वह शनिवार को मुंगराबादशाहपुर पहुंचा कांग्रेस जन संदेश यात्रा के मौके पर बोल रहे थे। यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर के सत्ता में आई भाजपा को वादा निभाना कठिन होगा। राष्ट्रीय महासचिव अजय शंकर दुबे ने कहा कि भाजपा देश की जनता को ठगने का काम कर रही है।

हिंदू मुस्लिम के नाम नफरत की राजनीति की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, राधेश्याम गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, बबली जायसवाल, ऋषिकेश सिंह, ब्रहमदेव दुबे, विजय शंकर, शेषधर शुक्ला, विनोद तिवारी, नसीम अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें