फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारे से गूंजे देवी धाम

Sun, 10 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मैहर देवी मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु।
विज्ञापन
 वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने नौ दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की। विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की। घर में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ।    मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


देवी मंदिरों में भोर से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। आदिशक्ति के दर्शन-पूजन के लिए होड़ मची थी। श्रद्धालु अपनी पारी की इंतजार करते हुए मां के जयकारे लगा रहे थे। शीतला चौकियां धाम व मैहर देवी मंदिर में हजारों आस्थावानों ने मां का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

   भोर में आरती के बाद ही मंदिर का पट दर्शन के लिए खोल दिया गया था। नारियल, चुनरी, माला व फूल हाथ में लेकर मां के दर्शन करने की बेकरारी आस्थावानों की आंखों में साफ  झलक रही थी। प्रेम से बोलो जय माता दी व सांचे दरबार की जय जैसे जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता का दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


माता शीतला का दर्शन पूजन के बाद कुछ लोगों ने बच्चों का मुंडन भी कराया। साथ ही पूड़ी हलवा का प्रसाद बनाकर चढ़ाया गया।  जिला समेत ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें