फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर रही ठंड, शाम को बढ़ गई गलन

विज्ञापन
बक्सा में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम के बदले मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन लोग धूप का इंतजार करते रहे। दिन में भी लोग अलाव तापते नजर आए। शाम करी सात बजे से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

शासन द्वारा आए अलावा जलवाने की व्यवस्था के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति की जा रही है। ठंड होने के बाद भी शहर में कहीं दिन में अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। शाम को चुनिंदा स्थानों पर ही अलावा की व्यवस्था कराई गई। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पर लोग परेशान दिखे। लगातार गिर रहे पारे की वजह से लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबकने को मजबूर रहे। तीन दिनों से धूप नहीं निकलने की वजह से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि दोपहर में ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में भी भीड़ नहीं के बराबर है। रात को कोहरे व धुंध के कारण दृश्यता होने से आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि जौनपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जब कि एक दिन पहले ही यही तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक दिन पहले की अपेक्षा 6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20 पर रहा। अधिकतम आद्रता 94 प्रतिशत रही, जबकि न्यूनतम 80 प्रतिशत रहा। वहीं, पश्चिम से पूरब की दिशा में 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें