फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सुबह लखनऊ पहुंचना हुआ आसान, वरुणा की जगह शटल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी, जौनपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस के बदले अब सुपर फास्ट एक्सप्रेस वाराणसी लखनऊ (शटल) सेवा के रूप में नई ट्रेन की सौगात मिली। वरुणा एक्सप्रेस कोरोना काल से ही बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

वाराणसी को लखनऊ से जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 20401/20402 शटल सेवा बुधवार को अपने निर्धारित समय 6 बजकर 58 मिनट पर जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंची, जहां लोगों ने स्वागत किया। ट्रेन जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव की पहल पर चलाई गई है, जो रोजाना सुबह 6 बजे कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से चलकर महज 4 घंटे 10 घंटे में लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 साधारण श्रेणी, 1 वातानुकुलित श्रेणी, 2 एसएलआर समेत कुल 17 कोच लगे हैं।
राजस्थान में संसदीय समिति की बैठक में होने के कारण सांसद ट्रेन को हरी झंडी नहीं दिखा सके। हालांकि उनके समर्थक ट्रेन का स्वागत करने के लिए सिटी स्टेशन पर पहुंचे थे। इनमें उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य जसवंता यादव, बसपा नेता सलीम खान, रामजीत यादव, चंद्रभूषण यादव, जयनाथ यादव, जय प्रकाश यादव, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे। पहले दिन स्टेशन से 40 से 50 लोग सवार हुए। इसके बाद ट्रेन सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई। जहां ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 07:56 बजे है, निहालगढ़ में सुबह 08:38 बजे और लखनऊ 10 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ पहुंचने का समय है। वहां से यह शटल ट्रेन रोजाना शाम 6 बजे चलकर चलेगी, जो निहालगढ़ में शाम 07:16 बजे, सुल्तानपुर में रात 07:56 बजे और जौनपुर में रात 08:55 बजे होते हुए रात 10:10 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इस संबंध में सिटी स्टेशन के अधीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल से वरूणा एक्सप्रेस ट्रेन बंद थी। इसी ट्रेन की जगह शटल सेवा शुरू गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें