फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लेदारी के नाम पर राशन कटौती करने वाले कोटेदार की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज क्षेत्र के बरावां गांव की सरकारी दुकान से पल्लेदारी के नाम पर राशन की कटौती का वीडियो वायरल होने और अखबार में खबर छपने के बाद संबंधित कोटेदार की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को पहुंचे जांच अधिकारी ने 25 लोगों से पूछताछ की। जांच रिपोर्ट सोमवार को एसडीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

बरावां गांव के कोटेदार पल्लेदारी व भाड़ा के नाम पर प्रत्येक कार्डधारक से दो किलो राशन काट रहा था। जिस पर एक कार्डधारक ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में कोटेदार ग्रामीणों को धमकाते हुए कह रहा है कि दो किलो राशन की कटौती सभी राशन कार्डधारकों से हो रही है। तो इसमें कुछ लोगों को आपत्ति क्यों हो रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम मछलीशहर व डीएम जौनपुर से की।
डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम ने मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक मछलीशहर को सौंप दी। पूर्ति निरीक्षक आरपी यादव रविवार को जांच के लिए बरावा गांव पहुंचे। उन्होंने राशन कार्डधारकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि 25 लोगों से पूछताछ की गई है। जांच रिपोर्ट सोमवार को एसडीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें