फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल तक करते थे तस्करी, पांच गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर की खेतासराय पुलिस और स्वाट टीम ने पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में सिवान के एक नेता का भी नाम सामने आया है। 
विज्ञापन
जौनपुर एसपी ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर की खेतासराय पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कब्जे से एक कार, एक पिकअप और मोबाइल बरामद हुआ। शनिवार को एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में सिवान के एक नेता का भी नाम सामने आया है।

विज्ञापन


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गोवंश पशु मेला मालिक मुखिया के जरिए पश्चिम बंगाल सप्लाई होता है।  मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मानीकला हॉल्ट के पास से पांच शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पिता-पुत्र और सगे भाई भी हैं।   एसपी के मुताबिक पकड़े गए पांच लोगों ने जिन 11 लोगों का नाम खोला है उनकी तलाश पुलिस कर रही है। इन 11 लोगों में पिता पुत्र और सगे भाई भी हैं।

ये हुए गिरफ्तार

खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल निवासी सोनू उर्फ तबरेज आलम पुत्र मोहम्मद फारुख, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा गांव निवासी मोनू उर्फ अबू साद कुरैशी पुत्र मोहम्मद हनीफ कुरेशी, सुल्तानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र के देवराजपुर गांव निवासी रत्नेश उपाध्याय पुत्र विमल कुमार उपाध्याय, आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र निवासी शाहिद पुत्र फिरोज और बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के पूरा पतोही मगही गांव निवासी डब्लू उर्फ शत्रुघन यादव पुत्र राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

इस तरह होती थी पशुओं की तस्करी

आरोपी सोनू उर्फ तबरेज आलम व मोनू उर्फ अबुसाद ने पुलिस को बताया कि हम लोग पशु तस्करों से गोवंश खरीदकर रत्नेश, शाहिद, आसिफ सबरहद व आसिफ हसनडीहा एवं खुर्शीद के माध्यम से पशु सिवान (बिहार) भेजने लगे। हमारी पशु लदी गाड़ियां जनपद आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते सीधे मेहरौना बार्डर से जनपद सिवान में प्रवेश करती है। 

बॉर्डर पर खुद को पत्रकार बताते थे तस्कर

एसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बिहार बॉर्डर पास कराने में शत्रुघ्न यादव उर्फ डब्लू यादव व अमन सिंह निवासी मेहरौना की भूमिका होती थी। वह खुद को पत्रकार बताते थे। बताया कि हम लोग दो साल पहले सऊदी से आए हैं। काम की तलाश में स्थानीय पशु तस्करों से मुलाकात हुई। सलाम और गुड्डू लंगड़ा इस कारोबार में काफी पुराने कारोबारी हैं। इस कारोबार में संलिप्त लोगों का गैंग यही दोनों चलाते हैं। इन लोगों ने हमारी मुलाकात आसिफ निवासी हसनडीहा से कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें