फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के चौखड़ा दलित बस्ती में मंगलवार को दो साल का मासूम हैंडपंप के बगल बने चार फीट सोख्ते के गड्ढे में गिर पड़ा। मौके पर परिजन नहीं रहने से दो घंटे तक गड्ढे में मासूम पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चौखड़ा गांव के दलित बस्ती निवासी उमेश गौतम का दो वर्षीय पुत्र रणधीर उर्फ गणेश मंगलवार को खेलते-खेलते हैंडपंप के बगल में बने गड्ढे में गिर पड़ा। उस समय परिजन खेत में गेहूं काटने गए थे। वापस आने पर दो घंटे खोजबीन किए। इस दौरान हैंडपंप के पास गए तो वह मासूम गड्ढे में पड़ा हुआ था। परिजनों ने बच्चे को बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृत रणधीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें