फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

Sat, 18 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो-अलग अलग सड़क हादसों में शुक्रवार को महिला सहित युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पवारा गांव निवासी अंबूज गौतम 19 गांव के ही छोटू मौर्या के साथ बाइक से मछलीशहर गया था।
विज्ञापन


लौटते समय पवारा बाजार से पहले दारापुर गांव के पास एक मैजिक बैक हो रही थी। बाइक सवार युवक निकलने के चक्कर में मैजिक के पीछे जाकर भिड़ गए। हादसे में अंबूज की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के खाखोपुर बाजार के पास बाइक के पहिए में साड़ी का पल्लू फंस जाने से प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाने के जामाताली निवासी सत्यपाल की पत्नी सीमा
विज्ञापन


सरोज 35 की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। बाइक चला रहे रिश्तेदार विवेक घायल हो गए। वह अपने रिश्तेदार विवेक के साथ बीएड की काउसंलिंग कराने जौनपुर गई थी। वहां से लौटते समय खाखोपुर बाजार के पास उनकी साड़ी का पल्लू बाइक की चक्के में फंस गया और वह सड़क पर गिर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें