जौनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में निर्वाचन आयोग लगा हुआ है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए युवाओं का 30 नवंबर तक ही आवेदन लिया जाएगा। वोटर हेल्प लाइन एप या एनवीएसपी पोर्टर पर भी जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। बढ़े नामों पर आपत्ति जताने वालों से भी आवेदन लिया जाएगा। पिछले दिनों चले अभियान में जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से 69 हजार 928 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है।
जनपद की सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। नवंबर माह में मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सात नवंबर, 17, 21 और 27 नवंबर को विशेष अभियान जनपद के 2144 मतदेय स्थलों के 3936 बूथों पर चलाया गया। जहां बीएलओ इस तिथि को 18 साल और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं का नाम शामिल, संशोधन किए। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से 69 हजार 928 लोगों ने फार्म 6 (नाम बढ़ाने के लिए) का आवेदन किया है। हालांकि निर्वाचन आयोग अभी एक-एक बूथ से ऑनलाइन फीड किए गए आवेदनों की जांच करा रहा है। साथ ही 30 दिसंबर तक नाम बढ़ाने, आपत्ति लेने की तिथि तय किया है, जिसके बाद प्राप्त आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निस्तारण करने की तैयारी किया है। साथ ही चुनाव के लिए फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाना है।
पुरुषों से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन
जौनपुर। महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए काफी रुचि दिखाई। आंकड़ों पर नजर करें तो 69 हजार 928 आवेदनों में 37 हजार 598 आवेदन महिलाओं के हैं, यानी मतदान में शामिल होने के लिए 32 हजार 330 पुरुषों ने आवेदन किया है।
18-19 साल के हैं 17 हजार आवेदक
जौनपुर। निर्वाचन आयोग युवा मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए म हाविद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम चला रहा था। इसी का नतीजा रहा कि 18 से 19 साल के 17 हजार 588 लोगों ने आवेदन किया।
----
किस वि.स. क्षेत्रों पड़े कितने आवेदन
बदलापुर-8743
शाहगंज-9522
जौनपुर-7131
मल्हनी-6297
जफराबाद-6241
मुंगराबादशाहपुर-7502
मछलीशहर-9173
मडि़याहूं-7714
केराकत-8605