फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फार्म आनलाइन करने में गलती हुई तो कालेज जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि छात्रों का परीक्षा फार्म ऑनलाइन करते समय सावधानी बरतें। परीक्षा फार्म भरने पर किसी तरह की गलती होने पर जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी। एक बार परीक्षा फॉर्म भरे जाने के बाद उसमें किसी तरह का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। छात्र-छात्राओं से शिकायत मिलने पर महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फार्म भरने के लिए कॉलेज लॉगइन चालू कर दिया है। सेमेस्टर परीक्षा के छात्र-छात्राओं की परीक्षा फार्म 20 फरवरी तक भरा गया है। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि परीक्षा फार्म भरने के बाद एक प्रति छात्र-छात्राओं को जांच के लिए जरूर उपलब्ध करा दें ताकि छात्र गलती को सुधार सके। सहायक कुलसचिव परीक्षा अमृतलाल ने कहा कि महाविद्यालय को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसकी एक प्रति छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराकर उसकी जांच जरूर करा लें। गलत परीक्षा फार्म भरने पर महाविद्यालय जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें