जौनपुर। वोट करेगा जौनपुर अभियान के तहत बुधवार को जिले भर में बाइक से रैली निकालकर सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया। शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
मछलीशहर: बीईओ पंकज यादव के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड से निकली रैली बरईपार चौराहा, सुजानगंज चौराहे, बादशाहपुर चौराहे से नगर के अंदर सादीगंज, सराय,सब्जी मंडी होते हुए बीआर चौराहे पर पहुंची।
सिकरारा: परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने बाइक जुलूस निकालकर कर मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए समझाया। बीईओ राजीव कुमार यादव ने झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के साथ जुलूस में देशबंधु यादव, सुनील सिंह, राजीव सिंह लोहिया, शैलेष चतुर्वेदी, धीरेंद्र यादव, अकील रहमान, रवि मिश्रा, सीमा उपाध्याय मौजूद थी। शाहगंज: आदर्श प्राथमिक विद्यालय परिसर से बुधवार को एसडीएम नीतीश कुमार ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कई गांवों का भ्रमण कर बीआरसी पर पहुंची। एसडीएम, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा राजीव, मयंक, अशोक मौर्य, वीरेन्द्र कुमार मौजूद थे।
बक्शा: बीआरसी केंद्र से एसडीएम व प्रभारी बीडीओ बक्शा डॉ. प्रदीप कुमार सिंह बीईओ एवं बीईओ सत्य प्रकाश सिंह झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह, अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, डा. मनीष सिंह, सन्तोष उपाध्याय, सुनील सिंह, ब्रह्मशील यादव, लाल साहब यादव, राकेश सिंह, मनोज उपाध्याय, विष्णुशंकर सिंह मौजूद रहे। धर्मापुर: परिषदीय विद्याल के शिक्षकों ने एबीएसए व बीडीओ के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। बीडीओ रवि कुमार सिंह व एबीएसए जय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एबीएसए जय कुमार यादव, एडीओ कोऑपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, कमलेश यादव, महेंद्र यादव, उमेश मिश्र, ममता श्रीवास्तव, विक्रम प्रकाश यादव,प्रदीप मिश्र, ज्योति सिंह,प्रिया गुप्ता, मौजूद रहे। सतहरिया। बीआरसी से खंड शिक्षाधिकारी डा. जवाहरलाल यादव ने झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। वोट देना गर्व है जनता का यह पर्व है के नारे लगाते हुए गलियों चौराहों से होते हुए सार्वजनिक महाविद्यालय में पहुंचे। राजाबाजार: बीआरसी प्रांगण से बाईक रैली बीईओ बसंत शुक्ला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्र, उमेन्द्र प्रताप सिह, उमानाथ यादव, मौजूद रहे।
मतदाता एक्सप्रेस की हुआ स्वागत
जौनपुर। पूविवि से स्वयं सेवक सुमित सिंह ,अनुराग यादव तथा चालक रमाकांत के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस सुधाकर महिला महाविद्यालय पिलखिनी पहुंची। जहां प्राचार्य डा. रूबी राय एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. सदानंद सिंह ने स्वागत किया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प दिलाया। श्रीचंद जी महाविद्यालय गौराबादशाहपुर में प्राचार्य डा. सुनील कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. कृष्णानंद सिंह, गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरदह, आजमगढ़ में प्राचार्य डा.विजय कुमार राय ने स्वागत किया।