फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकुलगंज सराफा व्यवसायी के हत्यारे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच से बच हत्यारोपियों ने किया सरेंडर
- हुकुलगंज सराफा व्यवसायी के हत्यारे पकड़े गए,
- 24 दिसंबर को वाराणसी के हुकुलगंज में सतीश सेठ की हत्या कर की थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
केराकत। वाराणसी के हुकुलगंज में सराफा कारोबारी सतीश सेठ की हत्या और लूट के मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार को नाटकीय ढंग से आत्मसर्पण कर दिया। आरोपियों का वाराणसी की क्राइम ब्रांच पीछा कर रही थी, जिससेे बचने के लिए उन्होंने केराकत कोतवाली में समर्पण कर दिया। उनके पीछे लगी क्राइम ब्रांच टीम ठीक दो मिनट बाद ही थाने पहुंची और दोनों को यहां से लेकर वाराणसी रवाना हो गई।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी निवासी सतीश सेठ की वाराणसी के हुकुलगंज में सराफा की दुकान है। 24 दिसंबर को सतीश सेठ अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी कुछ बदमाश उन्हें पकड़ कर दुकान में ले गए। जहां सिर पर किसी ठोस चीज से प्रहार कर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी था। उनके पास से बदमाशों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल लूट लिए था। इस मामले में कैंट कोतवाली में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। केराकत कोतवाल बिंद कुमार का कहना है कि शुक्रवार को वाराणसी की क्राइम ब्रांच टीम मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी केराकत के नालापार निवासी राजेश सेठ एवं उसके इलाहाबाद के सिरसा के रहने वाले भांजे संदीप सेठ का पीछा कर रही थी। वाराणसी क्राइम ब्रांच टीम से बचने के लिए दोनों बाइक से भागते हुए केराकत कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आत्म समर्पण को लेकर होती रही चर्चाएं
केराकत। सराफा व्यापारी के हत्यारों का केराकत कोतवाली में आत्मसमर्पण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों आरोपी शुक्रवार की सुबह 12 बजे अचानक थाने पहुंचे और खुद को हत्यारोपी बताते हुए कोतवाल से गिरफ्तार करने की दलील दी। कोतवाल तब तक कुछ समझ पाते, कुछ ही देर में वाराणसी की टीम भी थाने पहुंच गई। ऐसा लग रहा था मानों पुलिस भी उनके थाने पहुंचने का ही इंतजार कर रही थी। तत्काल उन्हें कस्टडी में लेकर टीम वाराणसी रवाना हो गई। केराकत कोतवाल का भी कहना है कि वाराणसी की टीम बदमाशों के पीछे लगी थी। वह जैसे ही थाने में आए, चंद पलों बाद ही वाराणसी टीम भी पहुंच गई। लिहाजा वह बदमाशों से कुछ भी पूछताछ तक नहीं कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें