मीरगंज। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत का कारण बताया है। हालांकि प्रशासन ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है।
जरौना गांव निवासी ऊदल मोदनवाल 45 शुक्रवार को गांव के बाहर खेत की ओर गए थे। लौटने के बाद उन्होंने परिजनों ने ठंड लगने की बात कही। शरीर में तेज कंपकंपी होने पर वह मौके पर ही गिर पड़े। जब तक परिजन कुछ कर पाते, उसकी सांस रुक गयी। वहीं, बरसठी थाना के सिरौली बरियारपुर गांव निवासी मो.इमाम 65 की भी शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्हें ठंड लग गई थी। किसी ने भी प्रशासन को सूचना नहीं दी है। एसडीएम अमिताभ यादव का कहना है किमामला संज्ञान में नहीं है। हलका लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी।