आसपास मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक दो मंजिला दुकान पूरी तरह से जलकर तबाह हो चुकी थी। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जाता है। हालांकि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।