फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होते होते बचा बड़ा हादसा: जौनपुर में स्कूल वैन पलटी, दो शिक्षिकाओं समेत 17 विद्यार्थी थे सवार

Fri, 08 Apr 2022 09:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के राजेपुर स्थित टीडीएमसी पब्लिक स्कूल की वैन धर्मापुर से बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। वैन चालक फोन पर बात कर रहा था, जिसके कारण उसका ध्यान हट गया और वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
पलटी पड़ी स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में शुक्रवार सुबह  एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दो शिक्षिकाओं समेत 17 छात्र-छात्राओं से भरी स्कूल वैन पलट गई। घटना में पांच बच्चे घायल हो गए, जबकि स्कूल वैन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर स्कूल प्रशासन से कोई भी नहीं पहुंचा, जिससे अभिभावकों में रोष फैल गया।

विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर स्थित टीडीएमसी पब्लिक स्कूल की वैन धर्मापुर से बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन में कुल 15 बच्चे व दो शिक्षिकाएं सवार थे। चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था और वैन की गति तेज थी। किरतापुर के पास स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

माना जा रहा है चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्कूल वैन पलटने के बाद राहगीर और आसपास के गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने वैन के अंदर फंसे छात्र छात्राओं और शिक्षिकाओं को बाहर निकाला। वहीं, इस दौरान चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में अभिनव, शिवांगी, प्रांजल, अंश और रियल को चोट आई है। घटना की जानकारी होते ही छात्रों के अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों के इलाज के लिए ले गए। स्कूल की तरफ से घटनास्थल किसी के भी न पहुंचने पर अभिभावकों में काफी रोष व्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें