फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ

Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
शाहगंज सोंधी ब्लाक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम।
विज्ञापन
 विकासखण्ड सोंधी सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। एसडीएम शाहगंज जयनरायन सचान एवं खण्ड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का  शुभारम्भ किया।
विज्ञापन



 एडीएम ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाना है। उन्होंने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय चाहते थे कि हमारे समाज का विकास हो और एकजुटता बनी रहे। राष्ट्रीय ग्रामींण आजीविका के तहत एक समूह खोला जाता है जिससे महिलाएं भी देश का आर्थिक विकास सुदृढ़ करने के लिए कटिवद्ध है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जॉच कर रही है और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।   डॉ. रमेशचन्द्र यादव ने किसानों के उन्नतिशील खेती एवं  आधुनिक यंत्रों के प्रयोग एवं पशुओं की सुरक्षा पशुधन बीमा योजना , पशुपालकों को मुआवजे के रूप में दी जाने वाली धनराशि ,फसल बीमा योजना आदि पर चर्चा किया। खंड विकास अधिकारी सोधी (शाहगंज) रमाशंकर सिंह ने प्रर्दशनी के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर समाज कल्याण और महिला कल्याण, कृषि, उद्यान, कौशल विकास, आदि विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें