फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Tue, 11 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
उर्दूबाजार के बारीनाथ मठ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। भोर से दर्शन पूजन के लिए भक्तों का जत्था मंदिरों में पहुंचने लगा था। जलाभिषेक के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। मंदिर का पट खुलते ही घंटा घड़ियाल और जयकारे से गूंजने लगे। त्रिलोचन महादेव और श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर सुजानगंज में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। कांवरियों के  जत्थे ने भी मंदिर में जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन


 शहर के पांचों शिवालय, गोमतेश्वर महादेव, नव दुर्गा शिव मंदिर, बारीनाथ मठ, जागेश्वर नाथ, मैहर मंदिर, मां शीलता चौकिया आदि मंदिरों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगने लगी थी। जलालपुर: त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में खराब मौसम के बाद भी शिवभक्तों को रेला उमड़ पड़ा। भींगते हुए लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंचे। भांग, धतूरा, बेलपत्र, माला, फ,ूल, दूध आदि चढ़ा कर पूजा अर्चन किया। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से दिन भर शिवालय गूंजता रहा।

कतारबद्ध होकर बाबा त्रिलोचन महादेव को जलाभिषेक व दर्शन-पूजन किया। रविवार की रात ही वाराणसी से गंगा जल लेकर आने वाले कांवरियों की कतार लगी रही। मंदिर के प्रबंधक पुजारी गिरी व कमेटी के लोगों ने भोर में तीन बजे से मंदिर की साफ. सफ ाई करके आरती के बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। सुरक्षा के लिए पीएसी एवं पुलिस बल तैनात रहा। सुजानगंज: श्री गौरीशंकर धाम में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने  विधि पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ देवादिदेव महादेव  को जलाभिषेक किया। मंदिर प्रबंधक सुधीर तिवारी ने बताया कि भोर में चार बजे ही बाबा का दरबार भक्तो के लिए खोल दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी चौकन्ने रहे। पूजन के दौरान एसडीएम मछलीशहर रमापति बिंद, बीडीओ जयेश कुमार सिंह,  खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय, थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय के  अलावा एक प्लाटून पीएसी व पुलिस बल के साथ तैनात रहे। सुबह साढ़े दस बजे एसपी शैलेष कुमार पांडेय की निरीक्षण कर सुरक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें