फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पत्नी के सामने होमगार्ड की गला रेत कर हत्या, आईजी ने किया मौका मुआयना 

Fri, 01 Nov 2019 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
होमगार्ड की हत्या के बाद उसकी पत्नी से जानकारी लेते आईजी जोन वाराणसी विजय सिंह मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर में केराकत कोतवाली क्षेत्र के सुचितपुर गांव में गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे घर पर सोते समय होमगार्ड पंचम राम चौहान (52) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह सवा दस बजे पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने मौका मुआयना किया।

 

उन्होंने  24 घंटे में हत्यारों का पता लगाने का निर्देश दिया। होमगार्ड की पत्नी की तहरीर पर तीन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पंचम राम चौहान गौराबादशाहपुर थाने पर ड्यूटी करते थे। कुछ दिनों से उनकी ड्यूटी नहीं लग रही थी। गुरुवार को गांव में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने के बाद वह रात आठ बजे घर आए और कच्चे मकान के कमरे में तख्त पर सो गए।

विज्ञापन


कमरे में दरवाजा बंद नहीं था। उनकी पत्नी इसरावती देवी और पुत्र शिवम (14) घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे। रात में करीब साढ़े बारह बजे तीन बदमाश कपड़े से मुंह बांधे पहुंचे और पंचम के कमरे में पहुंचकर उनके गले पर चाकू से प्रहार कर दिया।

इसके बाद पंचम भागकर बाहर आ गए और पत्नी की चारपाई के पास पहुंचे, तभी बदमाशों ने गिरा कर चाकू से उनका गला रेत दिया। आवाज सुनकर इसरावती ने शोर मचाया तो बदमाशों ने बेटे को मार डालने की धमकी दी और चाकू दिखाते हुए भाग गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें