फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हेड कांस्टेबल दुर्गेश के परिवार को मिलेगी 3 करोड़ से अधिक सम्मान राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। जिले की पुलिस ने दिवंगत दुर्गेश सिंह के परिवार को सम्मान निधि और बीमा की धनराशि दिलवाने की प्रकिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश को परिजनों को 3 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। इसके साथ उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को असाधारण पेंशन योजना का लाभ दिलवाने का प्रयास चल रहा है। दुर्गेश की हत्या पशु तस्करों ने वाहन से कुचल कर की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस का बैंक आफ बड़ौदा से अनुबंध है। बैंक की तरफ से दुर्घटना बीमा के तौर पर 1.70 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से नौकरी के दौरान पुलिस कर्मी की मौत पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। पुलिसकर्मी के वेतन के आधार पर अलग से सम्मान राशि प्रदान की जाती है, जो दुर्गेश सिंह के सहायता राशि में शामिल होगी। बीमा राशि व अन्य राशियों को मिलाकर करीब 3 करोड़ से ज्यादा की सम्मान राशि दुर्गेश सिंह के परिजनों को दी जानी है।
विज्ञापन

दो तरह का दावा पत्र भरा, एक सप्ताह में मिलेंगे 20 लाख
बैंक ऑफ बड़ौदा के जेसीज ब्रांच के मैनेजर रितेश यादव ने बताया कि दुर्गेश सिंह के बीमाधन के लिए दो प्रकार का दावा पत्र भरा गया है। एक दावा पत्र 20 लाख रुपये का है, जो एक सप्ताह में परिजनों को मिल जाएगा। दूसरा दावा पत्र दुर्घटना बीमा के लिए है। इसकी रकम एक करोड़ पचास लाख रुपये है। इसकी रकम परिजनों को 20 दिनों मिल जाएगी। यदि हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह ने पिछले 90 दिनों में डेबिट कार्ड प्रयोग किया होगा तो उसके बीमा के लगभग दस लाख रुपये अलग से परिजनों को दिए जाएंगे
विज्ञापन





बैंक मैनेजर ने बताया कि वह स्वयं इसकी जानकारी देने के लिए दुर्गेश सिंह के घर जाकर उनके परिजनों से मिले।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें