जौनपुर। जिले में दोहरा की बिक्री पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सामाजिक संगठन दोहरा मुक्त अभियान के तहत सोमवार को जिले को दोहरा मुक्त बनाने के लिए गोमतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोनज किया गया।
संगठन के अध्यक्ष विकास तिवारी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में दोहरा खाने और बेचने वालों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों को बताया गया कि लगातार तीन से चार साल तक दोहरा खाने वालों में से अधिकतर को मुख कैंसर का शिकार होना पड़ रहा है। लोगों से अपील की गई। अंत में जौनपुर में बिकने वाले दोहरा को गोमती नदी में विसर्जित किया गया और जिले को दोहरा मुक्त बनाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर विपिन तिवारी, श्रीनिवास दुबे, नीरज पाठक, विकास प्रजापति, अर्जुन चौहान, सनि तिवारी, रूपचंद्र, विकास पाठक, आकाश तिवारी, सुरेंद्र कुमार, पंकज, प्रदीप, रवि चौहान, श्रवण कुमार दुबे, अनिल मौर्य आदि मौजूद थे।