फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: निकाह की पूर्व संध्या पर डीजे बजाने के विवाद में पथराव, महिला समेत तीन घायल

Mon, 07 Jun 2021 10:19 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला इन दिनों अलग-अलग घटनाओं को लेकर चर्चा में लगातार बना हुआ है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र  के गजना गांव में डीजे बजाने को लेकर मारपीट और पथराव हो गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में डीजे बजाने को लेकर भारी बवाल हो गया। मारपीट व पथराव की घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र  के गजना गांव निवासी अकबर के बेटे का सोमवार को निकाह है। इसकी पूर्व संध्या पर रविवार को रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए दावत का आयोजन था।

विज्ञापन


कार्यक्रम में डीजे बजाकर कुछ युवक नृत्य कर रहे थे। पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने इस पर आपत्ति जताते हुए डीजे बंद करने को कहा। इस पर अकबर ने डीजे का साउंड कम करा दिया। डीजे बंद नहीं किए जाने से नाराज पड़ोसी और उसके परिवार ने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में अकबर के घर आए रिश्तेदार आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र निवासी अबसाद 18, जब्बार अली 57 व मोमिना खातून 65 बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के बाद जब्बार अली के सिर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। अबसाद व मोमिना खातून को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्रीप्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकरी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें