फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: बरात में लोहे की सीढ़ी गिरने पर मारपीट, दूल्हे के चाचा की मौत, चार घायल

Thu, 27 May 2021 12:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मामला मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बाकराबाद पूरा फगुई गांव का है। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार की रात बरात में हुई मारपीट में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य बराती भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद बरात बिना विवाह के ही लौट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बाकराबाद पूरा फगुई गांव निवासी प्रेमचंद यादव की पुत्री की शादी पवांरा थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र राज यादव के साथ होनी थी। तय तिथि पर बुधवार को बरात पहुंची। द्वारपूजा के बाद बराती भोजन कर रहे थे।

इसी दौरान लोहे की सीढ़ी गिरने को लेकर लड़की के पिता प्रेमचंद यादव का कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश चली आ रही है। लाठी-डंडा और लात-घूसे से मारपीट में दूल्हे के चाचा घनश्याम यादव(60), रमाशंकर यादव, उमाशंकर यादव, महेंद्र यादव, अच्छेलाल यादव को चोट आई। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घनश्याम यादव को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि दूल्हे के पिता राधेश्याम यादव की तहरीर पर आठ नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें