राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वेबिनार के जरिए नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और सभासदों को संबोधित किया। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दवा का छिड़काव और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
शहर के हुसैनाबाद स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में आयोजित वेबिनार में नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा और सभी सभासद शामिल हुए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की हर नगर निकाय व नगर निगम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। इसमें कोविड-19 से संबंधित तमाम विषयों पर निर्देश दिए। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने शहर और वार्ड की जिम्मेदारी आपकी है। वहां कोरोना से बचाव के इंतजाम बेहतर हो सकें, इसके लिए आप सभी प्रयास करें। सबके सहयोग से ही इस संकट से निपट सकेंगे। इस अवसर पर सभासद संतोष मौर्य, सतीश सिंह त्यागी, सरफराज, मिंटू पाठक, मनीष सोनकर, बसंत प्रजापति, अलमास सिद्दीकी, मनीष अस्थाना, विपिन सिंह, फैसल, रामसूरत मौर्या, शरद, नंदलाल यादव, शिव कुमार मौर्य, अंकित सिंह, शरद टंडन, संजीव भारती, अबूजर शेख आदि उपस्थित रहे।