फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कन्या पूजन के साथ नवरात्र का समापन

Fri, 15 Apr 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
परमानतपुर मेहर देवी मंदिर में कन्या पूजन करते भक्त।
विज्ञापन
 चैत्र नवरात्र शुक्लपक्ष चैत्र प्रतिपदा को आरंभ होकर राम नवमी को सम्पन्न हुआ। रामनवमी के अवसर पर नौ कुंआरी कन्याओं को नवदुर्गा स्वरूपा और एक बालक को भैरव स्वरूप पूजन अर्चन कर भोजन कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजन अर्चन और हवन में शामिल हुए। 
विज्ञापन


सिकरारा  क्षेत्र के खानापट्टी  स्थित अघोरपीठ अवघूत कुटी पर अनेक कर्यक्त्रस्म आयोजित किया गया। आश्रम के प्रधान सेवक बाबा दीपराज सिंह ने बताया की कुंआरी कन्याओं के पूजन अर्चन के पीछे नारी सशक्तिकरण का भाव विद्यमान है। नारी शक्ति स्वरूपा होती है। अघोरपंथ में मूर्ति स्थापित कर विसर्जित

करना दोषपूर्ण समझा जाता है। इसी लिए कुं आरी कन्याओं को नवदुर्गा स्वरूपा और एक बालक को भैरव स्वरूप पूजनर्चन के साथ भोजन कराकर उनके जूठन से व्रती महिलाएं पारण करती है। साथ ही यथा सामर्थ्य द्रव्यदान कर विदाई करती है। इस अवसर पर दुष्यंत सिंह, हरखाली यादव, राज कुमार पाल, जितेंद्र
विज्ञापन


सिंह, जगदीश सिंह, विजय प्रताप, मालती देवी, लालती देवी, रामपूजन सिंह, उदय प्रताप यादव, राज कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। बरसठी: कस्बे में राहुल मोदनवाल के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकली गयी। यात्रा  डीजे बैंड बाजा के साथ रथ पर भगवान रामचन्द्र जी की झांकी सजाई गयी थी।

यात्रा नरसिंह मन्दिर से शुरू हुई उसमे शामिल लोग जय श्रीराम बंदेमातरम् के नारे लगा रहे थे। यात्रा में स्वयं सेवक संघ के रमेश तिवारीए बाबा दुबेए संतोष मिश्र विजय प्रताप बिंद,  पवन सिंह, बीनू मोदनवाल डा. मूलचन्द, रमेश विश्वकर्मा,  जेपी चौरसिया आदि शामिल रहे। 

बदलापुर:  भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं ने बदलापुर कस्बे से राम बारात निकाली जिसमें सुसज्जित वाहनों पर झांकी निकाली गई जो घनश्यामपुर रोड, इंदिरा चौक, महराजगंज रोड, सल्तनत बहादुर इंटर कालेज होकर सरस्वती शिशु मन्दिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर राम सहाय पांडेय, राजमणी सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ल, मिथिलेश सिंह, गंगा सिंह, जय सिंह, सत्यम, बृजेश सिंह टीपू मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें