जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर से शौच के लिए गई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी रात में शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। जहां घात लगाए मनबढ़ युवक लड़की का मुंह दबाकर उसे छत पर उठा ले गया।
इधर युवती के घर लौटने में देर हुई तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत की तरफ गए। लेकिन उसका पता नहीं चला। पास में स्थित मकान की छत पर कुछ आवाज सुनाई दी। शक होने पर परिवार के लोग छत पर पर पहुंच गए। लोगों के छत पर आता देख आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया।
मंगलवार को सुबह लड़की को लिवाकर लोग थाने पहुंचे जहां पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।