फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी समेत पूर्वांचल में किया गया पौधरोपण, जिले भर में 25 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए

Sat, 10 Aug 2019 04:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में किया गया पौधरोपण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर वाराणसी में रिकार्ड पौधरोपण किया गया। गांधी उपवन वाटिका और पंचवटी की स्थापना के साथ पौधरोपण में विभिन्न सामाजिक संगठनों, निजी संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पार्क में शुक्रवार शाम को पौधरोपण किया गया। पौधरोपण मछली शहर सांसद बीपी सरोज, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, यूनियन लीडर सुभाष तिवारी और सीआईएसएफ कमांडेंट सुब्रत झा ने किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व के उत्थान को लेकर देशभर में पौधरोपण किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को सबसे अधिक पौधा लगाने के कारण गिनीज बुक में शामिल कर लिया गया। यह प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश के लोगो के लिए बड़ी उपलब्धि की बात है।

विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में जिले भर में 25 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए। जिले में 24 लाख 63 हजार के लक्ष्य के मुकाबले तीन फीसदी ज्यादा पौधरोपण किया। इसमें सबसे ज्यादा सहजन के पौधे लगाए गए। विकासखंड सेवापुरी के ग्राम राखी नेवादा में गांधी उपवन वाटिका तथा पंचवटी की स्थापना की गई।

इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने बरगद, शासन से आए पर्यवेक्षण अधिकारी डॉ रजनीश दुबे ने पीपल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बेल, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आंवला, मुख्य वन संरक्षक केके पांडेय ने अशोक का पौधा रोपा। पांच एकड़ के गांधी उपवन वाटिका में 5500  पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परिकल्पना से विश्व रिकार्ड बना है। नोडल अधिकारी रजनीश दुबे ने कहा कि  पौधरोपण कार्य बड़े व्यवस्थित तरीके से किया गया है।

इस अवसर पर जल शक्ति के संयुक्त सचिव, नमामि गंगे के ईडी, इको टास्क फार्म के लेफ्टिनेंट कर्नल, ब्लाक प्रमुख सुरजीत सिंह, प्रधान घनश्याम यादव, अनिल सिंह, राजेश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एनपीआरसी लोहता में अपर जिलाधिकारी नगर विनय कुमार सिंह ने पौधारोपण किया तथा इस अवसर पर परिसर में लगाए गए 545 पौधों की देखरेख के लिए उन्होंने विद्यालय के बच्चों को शपथ दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें