फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, तीन लोग घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव में मंगलवार की रात बरात में डीजे पर डांस को लेकर बराती और घराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।पद्रवियों ने दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने खेत में छुपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सोहनी गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बरात रामेश्वर वाराणसी से आई थी। रात लगभग 10 बजे जनवासे से बरात डीजे के साथ निकली। दरवाजे पर बरात पहुंचने पर बरातियों के साथ ही डीजे पर घराती भी डांस करने लगे। इसी बीच किसी ने डांस कर रहे युवकों पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। बवाल बढ़ने पर लोगों ने अरहर की खेत में छुप कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर-बुझाकर मामला शांत कराया। विवाह की सारी रस्में पूरी कराईं। विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन विदा हो गई। कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करा दिया गया। इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें