फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में फल विक्रेता की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। जौनपुर-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर कोतवाली अंतर्गत जोगापुर नहर पुलिया के पास रविवार की रात आठ बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के भंडरिया टोला निवासी धर्मपाल (30) मुंबई में नारियल-पानी बेचता था। लॉक डाउन में घर आने के बाद उसने यहां ठेले पर फल बेचने का काम शुरू किया। रविवार को वह किसी काम से जौनपुर गया था। लौटते समय रात करीब आठ बजे जोगापुर नहर पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में धर्मपाल के सिर में चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नगर के कसाब टोला निवासी मुहम्मद कादिर समेत दो युवक भी गंभीर रुप से जख्मी हुए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें