फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को सौंपा तालाब और पार्क के सुरक्षा की जिम्मेदारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को विकासखंड सिरकोनी के हौज में बने मनरेगा पार्क और तालाब का निरीक्षण किया। सिकरारा के मीरगंज में भी बन रहे मॉडल तालाब को देखा। ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने तालाब और पार्क के अधूरे कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

हौज गांव में निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से पूछा कि तालाब और पार्क बनने से लाभ मिला या नहीं। ग्रामीणों ने डीएम का इस सुविधा के लिए आभार जताया। कहा कि इससे गांव के बच्चों, युवाओं को खेलने और दौड़ की तैयारी करने की सुविधा मिली है। डीएम ने कहा कि इसका रखरखाव करना सभी ग्राम वासियों की जिम्मेदारी है। मीरगंज में डीएम इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरि के साथ पहुंचे। तालाब पर हुए सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया। ग्रामीणों से कहा कि तालाब की सुरक्षा व साफ सफाई पर ध्यान दें। इसे संजोकर रखें। मौजूद ग्राम प्रधान अशोक यादव व अन्य ग्रामीणों ने डीएम का स्वागत किया। बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी, एडीओ अरुण पांडेय, सचिव प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, सौरभ सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें