फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन सटल ट्रेन का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्रीय लोगों के लिए अब लखनऊ तक की यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। सोमवार से श्रीकृष्ण नगर बदलापुर स्टेशन पर शटल ट्रेन का ठहराव शुरू हो जाएगा। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रयास से आखिरकार पूरी हो गई। विधायक मिश्र क्षेत्रीय जनता के साथ शटल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन से 13 जून को लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ जाने के लिए बदलापुरवासियों को एकमात्र वरुणा एक्सप्रेस का सहारा था। वाराणसी से चलकर लखनऊ कानपुर तक जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस कोरोना काल में बंद हो गई है। रेल महकमा के आला अफसरों ने उस ट्रेन के स्थान पर शटल ट्रेन चलाई है। मगर उसका स्टॉपेज रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर पर नहीं हो रहा है। इससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लखनऊ और वाराणसी जाने के लिए भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक मनोज यादव ने बताया कि वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाली यह ट्रेन 7 बज कर 18 मिनट पर रेलवे स्टेशन श्री कृष्ण नगर पर पहुंचेगी। एक मिनट तक रुकने के बाद यह ट्रेन 7.19 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली शटल एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन श्री कृष्ण नगर पर 8:36 पर आएगी और 8:37 पर वाराणसी के लिए पुन: रवाना होगी। 13 जून से रेलवे स्टेशन श्री कृष्णानगर पर होने वाले सटल ट्रेन के ठहराव का आदेश रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर विवेक कुमार सिन्हा ने विधायक रमेशचंद्र मिश्र सहित विभाग के आला अफसरों को कार्यवाही के लिए भेज दिया है। तहसील उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति, प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, प्रबंधक, ओमप्रकाश सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, जय कुमार सिंह, कृष्णानंद शर्मा, दिलीप जायसवाल, डॉ. प्रमोद मिश्र मोनू ,सत्यम सिंह, विनोद तिवारी, उन्नत सिंह, राजदेव सिंह, अनिल पांडेय ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें