फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर इंटर कालेज में कार्यरत एक शिक्षक के खाते से बुधवार को जालसाज ने तीन बार में 20 हजार रुपये निकाल लिया। शिक्षक को इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कटाहितखास गांव निवासी हरीश कुमार यादव कुंवरपुर इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उनका नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। जिस पर एटीएम कार्ड निर्गत है। मंगलवार को अचानक शिक्षक के खाते से पहले 9,500 रुपये और फिर दोबारा 9,500 रुपये निकाल लिए गए। बुधवार को सुबह फिर 1000 रुपये निकाले गए। इसकी जानकारी हरीश कुमार यादव को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुई तो हरीश के होश उड़ गये। वह तत्काल बैंक के शाखा प्रबंधक को सूचना देकर खाते से भुगतान पर रोक लगाने को कहा। साथ ही घटना को लेकर उन्होंने मछलीशहर कोतवाली में भी तहरीर दी। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें