फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईकोर्ट के आदेश पर 7 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने कर्मचारियाें और पांच गांवों के दुग्ध समिति संचालकों समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डड़वा में संचालित कृष्णा डेयरी के संचालक का आरोप है कि डेयरी कर्मचारियों से मिलकर करीब एक करोड़ का घोटाला किया गया है। सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा ने कृष्णा डेयरी के चार स्टॉफ और तीन दुग्ध समितियों के संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। ढेमा गांव निवासी श्रीकांत यादव की कृष्णा डेयरी नाम से डड़वा कडेरेपुर में फर्म है। उन्होंने फर्म के एकाउंटेट अश्वनी, केमिस्ट अरविंद और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रद्युम्न की ओर से करीब 52 लाख का घपला पकड़ा। कहा कि इन लोगों ने दूध खरीद से ज्यादा का भुगतान दुग्ध समिति के खाते से करा दिया।
दुग्ध समिति हरिपुर लोहरियांव के सचिव अनुज मौर्य, सुजानगंज थानाक्षेत्र के बेलवार सचिव रामसिंह यादव, गद्दोपुर के सचिव अभिषेक सिंह, हरिपुर के सचिव शिवम सिंह, एकाउंटेंट अखिलेश यादव निवासी जिला देवरिया, प्रियांशु यादव निवासी नेवादा बदलापुर, एकाउंटेंट अश्वनी सिंह निवासी जिला बलिया और इनके ड्राइवर अभिषेक सिंह ने मिलकर 23 लाख का घपला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 97 लाख का घोटाला हुआ है। आरोप है कि सुबह 100 लीटर, शाम को डेढ़ सौ लीटर दूध फर्जी ढंग से बढ़ाकर घोटाला किया जाता था। राम सिंह (सचिव) ने घोटाला करने की बात एक वीडियो में मानी भी है। पैसा मांगने पर आरोपियों ने फर्म मालिक से गालीगलौज की और मारने पीटने की धमकी दी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें