फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ठेकेदार से 60 हजार नकदी और मोबाइल की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप शनिवार की शाम बदमाशों ने असलहे के दम पर ताखा पश्चिम गांव निवासी टाइल्स ठेकेदार से 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

ठेकेदार को जबरन बाइक पर बैठाया और कुछ दूर जाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ताखा पश्चिम गांव निवासी विजय कुमार पुत्र दिनेश कुमार ठेकेदारी करता है।
शनिवार को उसका काम समीपस्थ जनपद के हुब्बीगंज में चल रहा था। वहां उसे काम के भुगतान के लिए 50 हजार रुपये नकद मिले थे।
नकदी लेकर वह अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ समीप पहुंचा तो एक सहज जनसेवा केंद्र से 10 हजार रुपये निकालकर आगे बढ़ा कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे आवाज देकर अपने पास बुलाया। पहुंचते ही बदमाशों ने असलहे के दम पर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसे ताखा डिग्री कॉलेज के समीप नहर के पुलिया के पास ले गए। वहां मारपीट कर 60 हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें