सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान
- फोटो : अमर उजाला
दो स्थानों पर अलग-अलग हुए सड़क हादसों में अधेड़ समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी और निजी अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। केराकत संवाददाता के अनुसार, डोभी विकास खंड में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात रामजीत (42) निवासी ग्राम कोइलारी, सुजीत (34) निवासी बोड़सरखुर्द और सुभाष चन्द निवासी ग्राम अवहदपुर किसी काम से बाइक द्वारा जौनपुर शहर जा रहे थे। केराकत के सरायबीरू के पास एक आटो रिक्शा से बाइक भिड़ गई। जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां सुजीत की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
करंजाकला संवाददाता के अनुसार, शाहगंज शबरहद स्थित सेंट जांस स्कूल के सामने बाइक की चपेट में आने से विद्यालय का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।मनोज सिंंह (40) निवासी जंगीपुरखुर्द सरायख्वाजा शबरहद स्थित सेंट जांस स्कूल में तैनात है। वह गुरुवार को स्कूल जा रहा था। बस से उतरने के बाद स्कूल की तरफ जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के एक निजी स्कूल में उसका उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।