बक्शा। गोरियापुर गांव में सरकारी राशन की दुकान में माट-बाप विभाग द्वारा निरीक्षण में घटतौली पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को नोटिस दिया गया। गोरियापुर गांव निवासी श्याम बहादुर यादव गांव के कोटेदार सुभाषचंद मौर्या के खिलाफ घटतौली की शिकायत बाट-माप विभाग में की गई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव विभागकर्मियों के साथ बीते शनिवार को गोरियापुर गांव के कोटेदार के घर पहुंच गई। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को तौल कर दी गई खाद्यान्न की तौल की गई तो 2 से 3 किलोग्राम राशन कम पाया गया। इसके अलावा विभाग द्वारा 10 किलो सीआईबाट अमुद्रावित पाया गया। मौके पर घटतौली पाए जाने पर विभाग द्वारा कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सरकारी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में बड़े पैमाने पर घटतौली की चर्चा आम होने पर कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।