फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक की चपेट में आकर बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित भादी चुंगी मोड पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार टाटा मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल जाते समय बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित भादी चुंगी मोड़ के समीप रविवार की रात आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक की चपेट में आने से बाइक शंभूनाथ (25) पुत्र रामकेदार और उसका पड़ोसी राहुल (20) पुत्र इंद्रजीत निवासी कटार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ और बाजार की तरफ पैदल जा रहे विकास (19) पुत्र यशवंत निवासी अलाउद्दीनपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ को चपेट में ले लिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां सभी घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय शंभूनाथ और राहुल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों मृतक शाहगंज बाजार में चारपाई बनाने का काम करते थे। प्रतिदिन की भांति वह काम करने के बाद बाइक से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहन को कब्जे लेते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
सिकरारा। जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर रविवार देर रात सिकरारा थाने के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र के रईया (गुलजारगंज) निवासी बसंतलाल पटेल (23) मांगलिक कार्यक्रमों में बिजली सजावट आदि का काम करते थे। रविवार रात 11 बजे वे अपनी बाइक से अपने सहयोगी क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सचिन सरोज के साथ घर लौट रहे थे। सिकरारा थाने के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जब तक स्थानीय लोग पहुंचते, बसंत लाल की मौत हो चुकी थी। सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक बसंत के पिता पारसनाथ पटेल गुलजारगंज बाजार में अंडे की दुकान चलाते हैं। उनके तीन पुत्रों में मृतक सबसे छोटा था। तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था। मौत की खबर पहुंचने पर पत्नी उषा देवी चीख कर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें