फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे बोले- किसानों के विकास के बिना नहीं होगा देश का विकास

Mon, 13 Sep 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने कहा कि सरकार किसानों की हालत ठीक करने की कोशिश में लगी है, क्योंकि आज भी इस देश के 60 प्रतिशत लोग किसानी से जुड़े हुए हैं। अगर इनका विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा। यह बात हमारी पार्टी (भाजपा) जानती है।

विज्ञापन


इसलिए उनके लिए काम कर रही है। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे ओम प्रकाश श्रीवास्तव की तेरहवीं में सोमवार को शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जौनपुर में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर है। सरकार दृढ़ संकल्पित है कि किसानों की आय दो गुनी होनी चाहिए। उन्होंने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव और अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर के संबंधों के भी बारे में बताया। दोनों लोग एक दूसरे के काफी करीबी थे। वह सालों तक एक साथ समय बिताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पिता जी इनसे (ओम प्रकाश श्रीवास्तव) से ज्यादा किसी के साथ रहे हो, क्योंकि दोनों लोगों की विचारधारा एक जैसी थी। मैं स्वर्गीय ओम प्रकाश श्रीवास्तव से आखिरी समय तक मार्गदर्शन लेता रहा हूं। मेरे समझ से पिता जी के करीबी नेताओं में वह आखिरी व्यक्ति रह गए थे।

दोनों लोगों ने राजनीति में आने के बाद हमेशा देश के विकास के लिए काम किया और व्यक्तिगत मार्ग नहीं देखा। वे हमेशा सोचते थे कि देश अंखड रहे। विकास करें इस तरह सबको आगे बढ़ाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें