फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वनकर्मी की मौत

Tue, 29 Nov 2016 02:31 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक वन रक्षक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। बरसठी के आदमपुर गांव के पास हुए हादसे में वन रक्षक की मौत से आक्रोशित लोगों ने मौके पर निगोह मीरगंज मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद लोगों को समझा बुझाकर तहसीलदार अब्दुल हई ने जाम समाप्त करवाया। वरसठी में वन रक्षक के पद पर तैनात कारो बनकट गांव निवासी कैलाश यादव सोमवार को सुबह बाइक से घर से बरसठी आ रहे थे। वह आदमपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

टक्कर होते ही वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक मौके पर छोड़ कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों एव ग्रामीणों ने निगोह मीरगंज सडक जाम कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग  सड़क पर गिट्टी डालकर छोड दिया है और बगल मे टेलीफोन ने भी गड्डा खोद रखा है। इसी वजह से हादसा हुआ और कैलाश की जान चली गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर लोग नहीं माने।

सूचना पर पहुंचे तहसीलदार अब्दुल हई ने परिवार वालों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर चार घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी अनिल सिंह (18) बाइक से कहीं जा रहा था।

वह गजराजगंज तिराहे के पास पहुंचा था तभी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा कर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में अलग अलग हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए। नगर के सरांय मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय सुगी  और 25 वर्षीय साहुल बाइक से जौनपुर से लौट रहे थे।

प्रतापगंज बाजार के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनो घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है। उधर सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ चौराहे के निकट एक अज्ञात कार की चपेट में आने से डमरुआ गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेम प्रकाश तिवारी घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें