फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से पेयजल के लिए भटक रहे पांच हजार लोग...

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों से तकरीबन पांच हजार लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कारण, चौकिया धाम में 40 साल पहले बना ओवरहेड टैंक क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे अब पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते पेयजल के लिए लोग इधर - उधर भटकने को विवश हैं। पीने के पानी के लिए लोगों की भीड़ हैंडपंपों पर लग रही है। घंटों खड़ा होने के बाद ही लोगों को पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर के चौकिया धाम सहित 18 मोहल्लों में जलापूर्ति के लिए वर्ष 1975-76 में 350 किलो लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया था। इसे बनाने का कार्य जल निगम की ओर से किया गया था, लेकिन जर्जर होने के कारण यह टंकी चार दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई। टंकी से करीब चार स्थानों पर पानी बाहर निकल जा रहा है। इसके चलते टंकी में पानी भरना बंद कर दिया गया है। इससे आपूर्ति वाले क्षेत्रों में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। जलापूर्ति बंद हो जाने से देवचंदपुर, रामदासपुर नेवादा, विशेषरपुर, अलीखानपुर, रसीदाबाद, चौकीपुर आदि मोहल्लों में करीब पांच हजार की आबादी के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। इन मोहल्ले के लोग पेयजल के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगाने को विवश हैं। कई लोग तालाब में कपड़ा धुलने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें