फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार फूफा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के पचवर डगरे के पास रविवार को करीब डेढ़ बजे दिन में स्कार्पियो के धक्के से साइकिल सवार फूफा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन निवासी रियाज अहमद (32) अपने फूफा केराकत के सिपाह मोहल्ला निवासी बाबू अंसारी (32) के साथ साइकिल से केराकत आ रहे थे। वह पचवर डगरे के पास पहुंचे थे, इसी बीच तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में रियाज अहमद की मौत हो गई, जबकि बाबू अंसारी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। केराकत कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि स्कार्पियो सवार वाहन समेत फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें