फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से जनसुनवाई बंद रहने से पांच हजार शिकायतें लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव में अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यस्त होने के कारण तीन माह से जन सुनवाई बंद होने से 5119 शिकायतें लंबित हैं। यह शिकायतें ऑनलाइन, आईजीआरएस पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन पर आई हुई हैं। इन सभी पोर्टल पर अभी तक कुल 245684 शिकायतें आई हैं, जिसमें से 240565 शिकायतों का निस्तारण हुआ है। ऐसे में जिन फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है, वह आज भी कार्यालयों का चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आठ जनवरी को अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन फिर एमएलसी चुनाव को लेकर यह अधिसूचना बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दी गई। इस दौरान जनसुनवाई भी बंद हो गई है। फरियादी ऑनलाइन, आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर अपनी समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, जबकि जन सुनवाई बंद होने से उनके प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो रहा है। अधिसूचना लगे हुए तीन माह हो गए हैं। अभी तक 245684 प्रार्थना पत्र आए हैं, जिसमें से 240565 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो पाया है। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर कुल आए 85724 के सापेक्ष में 84853 प्रार्थना पत्र निस्तारित हुए हैं। वहीं ऑनलाइन आए कुल 65280 के सापेक्ष 63353 और मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर आए 94680 के सापेक्ष 92339 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ है, जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हुआ है। उनसे संबंधित फरियादी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार भी अधिसूचना का हवाल देकर उनको वापस कर दे रहे हैं।
सबसे अधिक सीएम हेल्पलाइन पर समस्या है लंबित
जौनपुर। तीन माह में बंद हुई जन सुनवाई के कारण जिले में सबसे अधिक सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर समस्या लंबित हैं। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर 871 शिकायतें लंबित हैं। वहीं आनलाइन पर 1907 और सीएम हेल्प लाइन पर 2341 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन

जो भी शिकायतें लंबित हैं, उसके निस्तारण का समय अभी समाप्त नहीं हुआ है। शीघ्र ही इन सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी( भू व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें