फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 99.23 लाख की लागत से पांच सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र की पांच बदहाल सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 99.23 लाख का बजट स्वीकृत कर जारी किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के कई सड़कें बदहाल हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत की ओर से पांच बदहाल सड़कों को चिह्नित कर कायाकल्प के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों के कायाकल्प पर कुल 99.23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन सड़कों के निर्माण का कार्य किया जाना है, उनमें लोहरियांव पिच रोड से विश्वकर्मा बस्ती तक, भटौली के पूरा रामदेव से नंदलाल बीडीसी के घर तक, बजहां चौराहा से पानी की टंकी केवटली तक, महराजगंज बाजार से रसिकापुर संपर्क मार्ग इच्छा पूर्ति महादेव मंदिर डेल्हू तक, भटपुरा नहर से मस्थरी जनार्दन तिवारी के घर तक की सड़क शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से 10 हजार से ज्यादा लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। जिला पंचायत के अधिशासी अभियंता मोहम्मद हारुल ने बताया कि पांच सड़कों की मरम्मत के लिए शासन की ओर से 19.23 लाख का बजट जारी किया गया है। निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्दी ही सभी सड़कों के निर्माण का काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें