फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवा दिवस पर पांच लाख लोग एक साथ गाएंगे वंदे मातरम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर बीआरपी मैदान में करीब पांच लाख लोग एक साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन करेंगे। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यह बातें भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डॉ. संदीप पांडेय ने मंगलवार को नगर स्थित एक लॉन में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर शौर्य परिवार द्वारा एक भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्वप्रथम एक वृहद व भव्य शोभायात्रा भंडारी स्टेशन से निकाली जाएगी, जो सुतहट्टी, कोतवाली, चहारसू, शाही पुल होते हुए ओलंदगंज व जेसीज चौराहे से बीआरपी के मैदान तक जाएगी।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश व मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेवाल रहेंगे। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, जिला संघचालक डाॅ. सुभाष सिंह रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमोद मौर्य, आनंददेव वर्मा, पंकज सिंह, नीरज श्रीवास्तव, चंचल पाठक, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, जनार्दन पांडेय, अमित पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें