फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रैक्टिकल परीक्षा की काॅलेजों को देनी होगी वीडियो रिकार्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर व गाजीपुर के सभी काॅलेजों को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान वीडियो रिकार्डिंग कराकर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना होगा। विश्वविद्यालय से संबंद्ध सभी 573 महाविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए महाविद्यालय अपने कॉलेज की आईडी के साथ महाविद्यालय के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर विश्वविद्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन


महाविद्यालय में संचालित अलग-अलग विषयों की प्रायोगिक परीक्षा अगले कुछ ही दिनों में शुरू होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालय को निर्देश दिया है कि अपने कॉलेज के नाम से आठ मिनट का यूट्यूब बनाकर अपलोड करेंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर सभी महाविद्यालयों की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने एक निगरानी टीम का गठन किया है। यदि कोई भी महाविद्यालय वीडियो को अपलोड करने में लापरवाही करेगा तो उस महाविद्यालय के खिलाफ विश्वविद्यालय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह ने कहा सभी महाविद्यालय को निर्देश दिया गया है कि वह अपने स्तर से अपने कॉलेज के नाम से एक यूट्यूब चैनल बना लें, जिस पर आठ मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग अपलोड कराएं। प्रायोगिक परीक्षा में पारदर्शिता के लिए यह कदम उठाया गया है। इसकी सूचना भी महाविद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें