जौनपुर अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में हुई आगजनी के मामले में सपा नेता जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को जमानत दे दिया है। हालांकि गैंगेस्टर मामले में अभी सुनवाई नहीं हुई है।
9 जून 2020 को भदेठी गांव में बकरी चराने के विवाद को लेकर घरों में तोड़फोड़, आगजनी की घटना हुई थी। मामले में सपा नेता जावेद सिद्दीकी समेत 56 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।