सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में शनिवार को नाली साफ करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
आरोप है कि गांव के एक पक्ष की ओर मकान के सामने बनी नाली को साफ किया जा रहा था। दूसरे पक्ष ने उसे रोका तो विवाद हो गया। कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से अभिनव मिश्र (26), शैलेंद्र मिश्र (30), सूरज मिश्र (20), अमित मिश्रा (25), विनोद मिश्र (45) व सोनम मिश्र घायल हुए हैं।
दूसरी तरफ से विजय मिश्र, अजय मिश्र व संदीप मिश्र को चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चांदपुर पहुंचाया। पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।