फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार गिरने से लगी आग, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के सोनपुरा गांव में शनिवार शाम को अचानक बिजली का तार टूटकर छप्पर पर गिर गया। इससे कई मड़हे समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घंटों कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी रमाशंकर निषाद, दयाशंकर निषाद, गया प्रसाद निषाद, अजय निषाद, सत्य प्रकाश निषाद, अखिलेश निषाद का छप्पर आसपास रखा गया था, शनिवार को शाम पांच बजे अचानक बिजली का तार गिरने से इन सभी के मड़हे आग के चपेट में आ गए। इसमें हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जब तक आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक मड़हे समेत गृहस्थी का सामान जल गए। भुक्तभोगियों के मुताबिक हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें