जौनपुर। शार्ट सर्किट से शनिवार की देर रात उप कृषि निदेशक कार्यालय के जनरेटर रूम में आग लग गई। संयोग अच्छा था कि खुद उप कृषि निदेशक जयप्रकाश कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना तत्काल डीएम और सीडीओ को देते हुए फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
शहर के पालीटेक्निक स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के जनरेटर रूम में रात साढ़े नौ बजे शार्ट सर्किट से आग लगाई। इन दौरान जनरेट सहित उसमें रखा अन्य सामान धूं-धूंकर जलने लगा। आग की लपटें देखने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान किसी काम से कार्यालय में उपकृषि निदेशक जयप्रकाश भी मौजूद रहे। उनको जैसे ही इसकी जानकारी हुई, वह इसकी सूचना जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। सूचना पाते ही तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर समय रहे आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पत्रावलियों सहित कंप्यूटर, फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया होता।
शार्ट सर्किट से जनरेटर रूम में शनिवार रात साढ़े नौ बजे आग लग गई थी। इस दौरान मैं भी मौजूद रहा। इसकी सूचना तत्काल डीएम और सीडीओ को देने के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को भी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा हो जाता। - जयप्रकाश, उप कृषि निदेशक