फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में भड़की आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित किराना की दुकान में बुधवार की रात संदिग्ध हाल में आग लगने से सामान जल गया। दुकान स्वामी ने करीब तीन लाख की क्षति का अंदेशा जताया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोग पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर गांव निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय के सामने किराना की दुकान है। वह बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में अचानक दुकान में आग भड़क गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी। सूचना पाकर ओमप्रकाश दुकान पर पहुंच गए। फोन कर फायर ब्रिगेड को बुलाया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचता दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। मालिक का कहना है कि दुकान में जानबूझ कर किसी ने आग लगाया है। पूर्व में कुछ मनबढ़ों से विवाद हो गया था। दुकान में आग लगाने की धमकी दिए थे। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें